Connect with us

उत्तराखण्ड

यमुनोत्री में गुजरात महाराष्ट्र के दो और श्रद्धालुओं की हुई मौत

चारधाम आने वाले यात्रियों के मौत के आंकड़े बढ़ते ही जा रहें है। वहीं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जिसमें से एक बड़ोदरा गुजरात के रहने वाले कमलेशभाई पटेल (53), जबकि दूसरी पुणे महाराष्ट्र की रहने वालीं रोहिणी किसन दल्वी (54) थीं।

यह घटना शनिवार रात की है।जानकारी के अनुसार कमलेश भाई जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहे थे। चलते हुए उन्हें रास्ते में सांस लेने में परेशानी हुई और वह चक्कर आकर गिर पड़े। जबकि रोहिणी यमुनोत्री के दर्शन के बाद खरादी में रुकी थीं। यहां उनकी तबीयत खराब हो गई।

उपचार के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। यहां यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए यमुनोत्री हाईवे पर दोबाटा व जानकीचट्टी में स्क्रीनिंग प्वाइंट है।

यह भी पढ़ें -  पानी की टंकी के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी

More in उत्तराखण्ड

Trending News