Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, दो मौत , तीन घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार, यह हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ है। वाहन में पांच स्थानीय लोग सवार थे। तिलवाड़ा, रतनपुर अंद्रिया घेंगड़ मोटर मार्ग पर अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी।सूचना पर पहुंची टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम ने घायलों को खाई से निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल भिजवाया।

Ad
यह भी पढ़ें -  पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने किया कई थाना और कोतवाली प्रभारियों का ट्रांसफर, लिस्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News