Connect with us

कुमाऊँ

युवा शिक्षक नीरज सिंह को मिला उत्तराखंड काव्य श्री सम्मान

टनकपुर के युवा शिक्षक साहित्यकार कवि नीरज सिंह कई वर्षों से हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए अनेक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। हिंदी साहित्य में अपने विशेष योगदान के लिए विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा नीरज सिंह को उत्तराखण्ड काव्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ऑनलाइन आयोजन के माध्यम से दिया गया।
टनकपुर के शिक्षाविद् लेखक जनप्रिय कवि नीरज सिंह की कई साझा काव्य रचना प्रकाशित हो चुकी है।

इससे पूर्व नीरज सिंह को उत्तराखंड काव्य गौरव सम्मान ,काव्य शिरोमणि साहित्य सम्मान , गुरु द्रोणाचार्य साहित्य सम्मान ,नूर-ए-गजल , सुमित्रानन्दन पंत साहित्यिक सम्मान ,बागेश्वरी साहित्य सम्मान ,वीना पाणी साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।नीरज सिंह समाज सेवा के क्षेत्र में भी आगे रहते हैं।
समाजसेवी नीरज सिंह वर्तमान में होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में प्रधानचार्य पद पर कार्यरत है। प्रबन्धक जे.बी.सिंह ने भी टनकपुर के युवा शिक्षक कवि नीरज सिंह को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नीरज की इस सफलता पर उन्हें सभी ने बधाई दी। नीरज सिंह ने हमसे बात करते हुए पर्वत प्रेरणा न्यूज़ पोर्टल को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर:- गौरव शर्मा टनकपुर

*”सुबह होने वाली है.”

मत घबरा ए दिल
सुबह होने वाली है
आशा की किरण आते ही,
मन तिमिर हट जाएगा।।

बर्फ पिघलते ही
जल ही जल हो जाएगा ।
नदियां प्रसन्न चित्त
धरा का मन खिल जाएगा,

चहु ओर होगी खुशहाली,
विहग गीत गायेंगे,
वृक्ष लता और कलियाँ,
भंवरों संग गुनगुनाएंगे,

धरती की गोद में ,
फसलें लहलहायेंगी।
तितलियां फूलों पर
मदमस्त मंडराएंगी,

मेहनत हिम्मत कर्म फल
एक दिन मिलता है।
जो जीवन संघर्ष करेगा,
वह विजय अवश्य पाता है।

यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”

नीरज सिंह
टनकपुर,चंपावत

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News