Connect with us

उत्तराखण्ड

तेज रफ्तार कार ने राह चलते बुजुर्ग को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हल्द्वानी शहर में बुधवार देर शाम को ऊंचापुल क्षेत्र में सड़क किनारे वॉक कर रहे बुज़ुर्ग को बेकाबू तेज़ रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी।

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बुज़ुर्ग महेंद्र पाल सिंह रावत(65) को बेहद नाजुक हालत में स्थानीय लोग नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कृष्णा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

महेंद्र पाल सिंह रावत नैनीताल बैंक में बतौर मैनेजर थे। पिछले दिनों ही उनका रिटायरमेंट हुआ था।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, 23 से 25 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

More in उत्तराखण्ड

Trending News