Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर -पति पत्नी के बीच हुई लड़ाई ,पति ने की पत्नी की हत्या, फरार

हरिद्वार। पथरी थानाक्षेत्र के भुक्कनपुर गांव में गुरुवार तड़के गृहक्लेश के चलते पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी में पति ने गुस्से में गंडासे से पत्नी की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति की तलाश शुरू कर दी है। पथरी क्षेत्र में हाल ही में ऐथल बुजुर्ग गांव में एक राज मिस्त्री ने भी फूंकनी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर डाली थी। अगले दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरी क्षेत्र के भुक्कनपुर गांव निवासी मुस्तकीम की शादी लगभग 18 साल पहले भोक्करहेड़ी, पुरकाजी मुजफ्फरनगर निवासी असमा से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी करीब 17 साल की है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ। गुरुवार तड़के किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिस पर मुस्तकीम ने गंडासे से पत्नी की गर्दन पर वार करते हुए उसकी हत्या कर डाली। सूचना पर पथरी थाने के एसएसआइ लोकपाल परमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।


बेटी की हत्या की जानकारी मिलने पर मुजफ्फरनगर से मायके वाले भी भुक्कनपुर पहुंच गए। सीओ लक्सर मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक टीम को उसकी तलाश में लगाया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की पड़ताल सामने आया है कि आरोपित मुस्तकीम खेती-मजदूरी का काम करता है। लगभग एक सप्ताह पहले मुस्तकीम व उसकी पत्नी असमा अपने बच्चों सहित रिश्तेदारी में घूमने गए थे। घर लौटने के बाद से मुस्तकीम और असमा के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।

यह भी पढ़ें -  रुड़की में हुआ भीषण सड़क हादसा, परीक्षा देकर लौट रही बेटी की मौत, पिता घायल

More in उत्तराखण्ड

Trending News