Connect with us

उत्तराखण्ड

दुग्ध संघ अल्मोड़ा की प्रबंध कमेटी के खिलाफ खोला मोर्चा

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने दुग्ध संघ अल्मोड़ा की प्रबंध कमेटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रबंध कमेटी के कई पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध हुए हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाएगा। इसके लिए 17 अप्रैल को बैठक कर आरोपियों का भंडाफोड़ किया जाएगा।

यहां प्रेसवार्ता में बिष्ट ने कहा कि दूध का क्रय मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है। दुग्ध विकास प्रबंधन कई मदों में भारी भरकम अनावश्यक राशि खर्च करता रहा। वित्तीय अनियमितताओं के दोषी लोगों पर कार्रवाई करवाने के लिए संगठन आंदोलन करेगा। दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष ने जिले के सभी दुग्ध उत्पादकों से दुग्ध संघ में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आगे आने का आह्वान किया है। इस दौरान ललित कुमार, लीला बाजनी, हीरा सिंह आदि दुग्ध उत्पादक भी मौजूद थे।

-दीपक कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें -  सावधान: 14 अगस्त को देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, संभलकर रहें
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News