Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर के जंगल में मिले शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

नैनीताल जिले के रामनगर के पिरुमदारा जंगल में मां-बेटे का शव मिला है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को रामनगर विकासखंड क्षेत्र के पीरुमदारा क्षेत्र के जंगल में मां-बेटे का शव मिलने सी सूचना मिली। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही घटना सूचना रामनगर कोतवाली पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।रामनगर कोतवाली के कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के ग्राम नया झिरना पीरूमदारा निवासी 65 वर्षीय नंदा देवी और उसके 42 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत का घर के पास ही जंगल में शव मिला है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह रावत का मानसिक स्थिति सही नहीं थी। प्रथम दृष्यता मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे 5 घंटे बाद खुला, कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बहाल; दारमा और मिलम के 27 गांव अब भी कटे

More in उत्तराखण्ड

Trending News