Connect with us

उत्तराखण्ड

भारतीय सेना को मिले 355 जाबाज युवा अफसर, देहरादून पासिंग आउट परेड में हुए पास

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी से 355 युवा पासआउट होकर भारतीय सेना में अफसर बन गए है इस दौरान विदेशी मित्र राष्ट्रों के 39 कैडेट भी पास आउट होकर अपने देश की सेना में अफसर बनेंगे।154वें नियमित और 137वें तकनीकी ग्रेजुएट कोर्स की पीओपी शनिवार सुबह आईएमए में हुई। आईएमए से कसम परेड के बाद सेना में बतौर लेफ्टिनेंट सेवा का पहला कदम यहां से भरकर निकले। आईएमए से पास आउट होने वाले कुल 394 कैडेटों में 39 विदेशी कैडेट होंगे।355 भारतीय कैडेट सेना की अलग-अलग कोर से जुड़कर देश के हर कोने में सेवा देने के लिए जांएगे। परेड की सलामी उत्तरी कमांड के जीओसी ले. जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने ली। इस दौरान आईएमए के कमांडेंट ले. जनरल संदीप जैन, डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक नरेश भी साथ रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 3 दिन का ट्रैफिक प्लान लागू, यात्रा से पहले जान लें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

More in उत्तराखण्ड

Trending News