Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुंआ पुलिस ने अवैध रूप से सागौन के लट्ठे परिवहन करने पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

लालकुआं पुलिस ने 15 जनवरी को वन विभाग लालकुआँ की टीम के साथ संयुक्त रुप चैकिंग के दौराने पीडब्लूडी रोड के पास लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे वाहन संख्या UK04CA7892 छोटा हाथी जिसके पीछे के हिस्से में तिरपाल ढका था , के सन्दिग्ध प्रतीत होने पर वाहन को रोककर चैक किया गया तो उसमें सागौन के 14 अदद लट्ठे पाये गये । वाहन छोटा हाथी में 03 व्यक्ति क्रमशः 1- दानू सिंह बिष्ट पुत्र पप्पू सिंह विष्ट निवासी गांधीनगर वार्ड नं0 2 लालकुआँ उम्र- 30 वर्ष 2-करनदीप सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी –बजरी कम्पनी लालकुआं उम्र- 20 वर्ष, 3- पिन्टू पुत्र ख्याली राम निवासी बंगाली कालौनी लालकुआँ उम्र- 24 वर्ष जा रहे थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद सागौन प्रजाति के लट्ठो से सम्बन्धित कोई भी वैध अभिवहन प्रपत्र नही दिखा पाये । जिनकी कीमत लगभग 1,10,000/- रुपया है। अभियुक्तगणो द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ कमाने के लिये सागौन प्रजाति के लट्ठो का अवैध रुप से चोरी कर परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग की टीम द्वारा बरामद माल को कब्जे वन विभाग के लेकर उक्त तीनो अभियुक्तगंणो के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत धारा – 26(1)च छ/41/42/52 क भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  Badrinath Dham की दूरी होगी कम!, 2027 तक तैयार होगा ये नया रास्ता

More in उत्तराखण्ड

Trending News