Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 11 जनवरी से बारिश की संभावना

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बीते दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिन में भी लोग घरों और दुकानों में अलाव जलाने को मजबूर हैं। वहीं कोहरे के चलते दृश्यता कम हो गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। दुपहिया चारपहिया वाहनों को चलाने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि सुबह और शाम की ठंड ने सामान्य दिनचर्या को बाधित कर दिया है। बाजारों में भी ग्राहक कम हैं, और दुकानदार ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
उत्तराखंड में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 11 जनवरी से ठंड में इजाफा होगा।

12 जनवरी को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम स्थिर रहेगा, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। 12 जनवरी के बाद मौसम साफ होने की संभावना है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहेगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  Haridwar पहुंचे Navjot Singh Sidhu, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

More in उत्तराखण्ड

Trending News