Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन पांच राज्यों में बारिश की संभावना

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदलते जा रहा है। सुबह-शाम ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं दिन के समय लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से हल्की बारिश होने का अंदेशा जताया है। बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां सुबह के समय कोहरा छाये रहने की संभावना है। जबकि आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - बेटे को पूछतांछ के लिए हिरासत में ले गई पुलिस, छोड़ने की गुहार लगाकर थाने पहुंची मां ने सदमे में तोड़ा दम

More in उत्तराखण्ड

Trending News