Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

पिथौरागढ़ : जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी आगामी कुछ दिनों तक अवकाश नहीं ले सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है!

जनपद में आगामी 11 अक्तूबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोरों से चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा पदाधिकारी इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने कर्मचारियों के छुट्टियों पर भी रोक लगा दी है। डीएम रीना जोशी ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  LPG Price Hike: डीजल-पेट्रोल के बाद बढ़े सिलेंडर के दाम!, इतना हो गया महंगा  

More in उत्तराखण्ड

Trending News