Connect with us

उत्तराखण्ड

अब यहां 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा, मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में वीआईपी गेट स्थित राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में सांप ने एक 10 वर्षीय बच्चे को डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से माता पिता और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । बताया जा रहा है कि बच्चा घर पर सो रहा था। तभी उसे सांप ने डस लिया। जानकारी के मुताबिक, लालकुआं के वीआईपी गेट दो किलोमीटर स्थित राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में रहने वाले अतुल कुमार का बेटा देवराज (उम्र 10 वर्ष) अपने घर पर सो रहा था। तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी परिवार को तब लगी, जब देवराज को उठाने के लिए उसके पिता ने आवाज दी, लेकिन काफी देर तक जब देवराज नहीं उठा तो देखा कि सांप ने उसे डस रखा है। जिस पर परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने देवराज को मृत घोषित कर दिया। देवराज के मौत से माता-पिता और परिजनों में मातम छा गया है।मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। उधर, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी अंधड़ की चेतावनी, संभलकर रहें

More in उत्तराखण्ड

Trending News