Connect with us

उत्तराखण्ड

आंधी तूफान से गौशाला पर गिरा विशालकाय पेड़ 4 जानवरों की मौत

संवाददाता शंकर फुलारा

हल्द्वानी। गुरुवार सुबह तेज आंधी तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तूफान के चलते जहां कई जगह पर विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई हैं तो वही लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता में एक विशालकाय पेड़ के गौशाले पर गिरने से एक गाय सहित तीन बकरियों की मौत हुई है।

बताया जा रहा कि गुरुवार सुबह सुबह तेज आंधी के चलते बिंदुखत्ता के रावत नगर प्रथम में एक किसान की गौशाला के ऊपर पेड़ गिर जाने से 4 जानवर मौत के मुंह में समा गए हैं।

गौशाला गरीब किसान हरीश राम पुत्र मोहन राम की थी। घटना में एकदुधारू गाय, तीन बकरी दबकर मर गई हैं जबकि कई अन्य जानवरों को बचा लिया गया है।

जानवर के मौत के बाद गरीब किसान ने मुआवजे की मांग की है किसान हरिराम का कहना है कि पशुपालन ही उसका मुख्य जरिया है तूफान के चलते घर के पास विशालकाय पेड़ कच्चे गौशाला पर जा गिरा।

घटना के बाद अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है. पेड़ गिरने से गौशाले को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  NEET UG 2026 परीक्षा के लिए देहरादून में धारा 163 लागू, जानें क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

More in उत्तराखण्ड

Trending News