Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने रोडवेज के 195 मृतक आश्रितों की भर्ती प्रक्रिया में से रोक हटाए जाने पर सीएम धामी का जताया आभार

टनकपुर! उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड रोडवेज के 195 मृतक आश्रितो की भर्ती प्रक्रिया में से रोक हटाए जाने पर आभार व्यक्त किया है आपको बताते चलें वर्ष 2017 में परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा रोडवेज मृतक

आश्रितो के पदों को फ्रिज कर दिया गया था। संगठन वर्ष 2018 से धरना प्रदर्शन ओर ज्ञापन के माध्यम से रोडवेज मृतक आश्रितो की भर्ती प्रक्रिया में लगाई गई रोक को हटाए जाने की मांग उत्तराखंड सरकार के समक्ष समय-समय पर रखता रहा है संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने दो बार अपने शिष्टमंडल के साथ देहरादून मुख्यमंत्री आवास में जाकर ज्ञापन के माध्यम से मृतक आश्रितो की परिवहन निगम में नियुक्ति को लेकर आ रही गंभीर समस्या से मुख्यमंत्री धामी को अवगत कराया था ओर मुख्यमंत्री श्री धामी ने संगठन के पदाधिकारीयो को आश्वासन भी दिया था कि जल्द ही कैबिनेट की बैठक में आप सभी रोडवेज मृतक आश्रितो के परिवहन निगम मे भर्ती प्रक्रिया के प्रस्ताव को पास किया जाएगा,लेकिन परिवहन मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास ज के अचानक निधन हो जाने के कारण रोडवेज मृतक आश्रितों की भर्ती प्रक्रिया का फैसला कैबिनेट की बैठक में आने से रुक गया लेकिन देर आए दुरुस्त आए 22 दिसंबर 2023 को आखिरकार धामी कैबिनेट की बैठक में परिवहन निगम के 195 मृतक आश्रितो की भर्ती प्रक्रिया के प्रस्ताव को पास कर दिया गया और कल मंगलवार को परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने परिवहन निगम के एमडी को रोडवेज के 195 मृतक आश्रितो को निगम में जल्द भर्ती किए जाने को आदेशित भी कर दिया है जिससे खुश होकर संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा,महामंत्री अंजू पाल, उपाध्यक्ष हरिओम सिंह,कोषाध्यक्ष नीलम सिंह,संगठन मंत्री अनिता देवी,मुख्य सलाहकार सत्य प्रकाश गोस्वामी एवं संगठन के संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी रोडवेज मृतक आश्रित श्रवण सिंह, शशांक त्रिपाठी,मोहित, सचिन कोहली,संदीप सिंह,अभिषेक सिंह,कमला जोशी,अंकित जोशी, रोहित चंद,रजत कुमार,मानसी विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल से धन्यवाद ओर आभार व्यक्त किया है संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा,महामंत्री अंजू पाल एवं संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी ने 27 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर आगमन पर पुष्पमाला से माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं संगठन की ओर से मंच पर जाकर श्रीमद् भागवत गीता की पुस्तक भी भेंट की। संगठन को मुख्यमंत्री धामी से भेंट करवाने के लिए टनकपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हर्षवर्धन सिंह रावत जी का विशेष योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें -  बर्फीली पहाड़ियों से नौ महीने बाद मिला उत्तराखंड के जवान का शव

More in उत्तराखण्ड

Trending News